

> कहाँ है वह 
हरे आसमान वाला शहर बगदाद 
ढूँढ़ो उसे 
अब वह अरब में कहाँ है?
पूछो युद्ध सरदारों से
इस सफ़ेद हो रही रात में 
क्या वे बगदाद को फिर से बना सकते हैं?
 - आलोकधन्वा,  'दुनिया रोज़ बनती है'